थाना बिसरख पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 1/2.01.2026 की रात्रि में अभियुक्तगण के द्वारा आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के ए3 टावर में न्यू ईअर की पार्टी के दौरान बादल व प्रिंस ने अपने साथियो के साथ मिलकर विनीत राज पुत्र चन्देश्वर प्रसाद नि0 ग्राम बाहोपुर थाना जी.बी.नगर तरबरा जिला सिवान बिहार हाल पता ज्ञ-7, 1204 आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर उम्र 28 वर्ष के साथ अभियुक्तों द्वारा गाली गलौज,मारपीट कर विनीत राज को जान से मारने की नियत से 15वीं मंजिल से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी थी। जिसमें वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बिसरख में मु0अ0सं0 008/2026 धारा 191(2),3(5),103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
*कार्यवाही का विवरण-*
थाना बिसरख पुलिस द्वारा दिनांक 04.01.2026 को अभियुक्तगण 1. धीरज कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह 2.विशाल मिश्रा पुत्र संजीव मिश्रा को चौमुखी हनुमान मन्दिर बिसरख के पास से गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगण 1.बादल ठाकुर 2. प्रिंस कुमार ठाकुर 3. ओमप्रकाश 4. हर्षित कुमार उर्फ हर्ष 5. शेरी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।









