थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोप में वांछित 02 अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व एक कार बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनाँक 25.02.2026 को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस टीम द्वारा इमलिया का कट पर बैरियर लगाकर चैकिग की जा रही थी़ तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध प्रतीत हो रही

कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार अभियुक्तगण द्वारा रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए घेराबन्दी कर की गयी जवाबी कार्यवाही में कार सवार दोनो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.सचिन पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम हसनपुर
,
थाना जहाँगीरपुर, जिला बुलन्दशहर 2. विपिन उर्फ कल्ला पुत्र सुरेश उर्फ बुग्गा निवासी लुक्सर, थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर उम्र- 23 वर्ष के रुप में हुयी है, जो थाना इकोटेक प्रथम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 23/2026 धारा 103(1)/109/191(3)/61(2) बीएनएस में वांछित चल रहे थे। अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व

02 खोखा कारतूस .32 बोर व एक पिस्टल .30 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .30 बोर व 02 खोखा कारतूस .30 बोर तथा एक गाड़ी टाटा पन्च बरामद की गयी है। घायल अभियुक्तो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।









