थाना सेक्टर- 113 नोएडा पुलिस द्वारा, दुपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 मो0सा0, 01 अवैध चाकू, एक तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 04.03.2024 को थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा, दुपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों 1. प्रदीप यादव पुत्र चन्द्रपाल सिंह 2. विजय पुत्र वीरेन्द्र सिंह को पुरानी पर्थला चौकी से करीब 20 कदम की दूरी यदु पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है, कब्जे से 04 मो0सा0, 01 अवैध चाकू, एक तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।
*अभियुक्तों का विवरणः*
1. प्रदीप यादव पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी गांव मेहनी शोरा थाना मारहरा जिला एटा हाल पता ललित यादव का मकान गली नं0 03 कमरा नं0 33 पर्थला खंजरपुर सैक्टर 122 थाना सैक्टर 113 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर
2. विजय पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी देवीदासपुर थाना ऐलाऊ जिला मैनपुरी हाल पता हाल पता ललित यादव का मकान गली नं0 03 कमरा नं0 33 पर्थला खंजरपुर सैक्टर 122 थाना सैक्टर 113 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर