Blog

थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस द्वारा स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 8030 रूपये नकद व 02 अवैध चाकू बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 27.05.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त 1-रब्बान पुत्र मो0 अली 2-चमन पुत्र अनवर अली को थाना क्षेत्र के सेक्टर-29 नाले के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रब्बान के कब्जे से थाना सेक्टर-20 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 157/2026 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बंधित चेन बेचकर प्राप्त रूपयों में से 4510 रूपये नकद व 01 अवैध चाकू तथा अभियुक्त चमन के कब्जे से मु0अ0सं0 157/2026 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बंधित चेन बेचकर प्राप्त रूपयों में से 3730 रूपये नकद तथा 01 अवैध चाकू बरामद हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button