Blog

थाना दनकौर पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण, 01 तमंचा मय 01 कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*कार्यवाही का विवरण-*

दिनांक 06.06.2025 को थाना दनकौर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1. नूर मौहम्मद पुत्र रशीद 2. सरफराज पुत्र नूर मोहम्मद को चपरगढ़ अंडरपास से करीब 150 मीटर दूरी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी पाजेब, कमर में लटकाने वाला गुच्छा सफेद धातु, 7800 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजि0नं0- UP16AZ7504 व अभियुक्त नूर मौहम्मद के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 12/13.01.2025 को अभियुक्तों द्वारा वादी के घर से आभूषण, 02 हाथ घड़ी, बैग में रखे कुछ रुपये चोरी किये थे। जिसके संबंध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 12/2025 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button