*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 20.07.2024 को वादिया द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त रिजवान द्वारा वादिया की बेटी उम्र करीब 15 वर्ष को बहला-फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना सैक्टर 63, नोएडा मु0अ0सं0 313/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम रिजवान पंजीकृत किया गया।
*पुलिस कार्यवाही का विवरण-*
थाना सेक्टर 63 पुलिस दिनांक 21.07.2024 को लोकल इंटेलीजेंस एवं सर्विलांस की मदद से उक्त अभियोग से सम्बन्धित पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए अभियोग में नामित/वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र रहीश अहमद को 62 गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।









