Blog

थाना फेस 1 नोएडा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*
अभियुक्त द्वारा वादी की बहन को दहेज के लिये प्रताडित करते हुये गला दबाकर हत्या करने के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना फेस 1 नोएडा पर मु0अ0स0 254/2024 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम राजाबाबू पुत्र रामखिलाडी निवासी एटा अड्डा शिकोहाबाद हाल पता सैक्टर 5 हरौला थाना फेस 1 नोएडा दिनांक 28.05.24 को पंजीकृत किया गया था।

*कार्यवाही का विवरणः*
थाना फेस 1 पुलिस द्वारा दिनांक 31.05.2024 को अभियुक्त राजाबाबू पुत्र राम खिलाडी निवासी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद हाल पता सत्ते वाली बिल्डिंग किराये पर सैक्टर 05 थाना फेस 1 नोएडा उम्र 25 वर्ष को लैबर चौक सैक्टर 05 हरौला से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से मृतिका का मोबाईल फोन बरामद किया गया।

 

Related Articles

Back to top button