
घटना का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्ता द्वारा अपने 02 साथियों के साथ मिलकर दिनांक 14.01.2026 की रात्रि में आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के पास सोसाइटी के 02 लड़कों तथा 02 लड़कियों के साथ गाली-गलौज कर उनके साथ मारपीट की गई तथा उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के संबंध में वादी की लिखित तहरीर पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 110/2026 धारा 110, 115(2), 352, 351(3), 324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 20.02.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा घटना में शामिल अभियुक्ता साबिहा उर्फ समीरा पुत्री मोहम्मद मोबीन को गौरसिटी सेंटर के सामने से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के अन्य साथी अभियुक्त 1. शाहरूख पुत्र इमामुद्दीन 2. अजीम पुत्र मोहम्मद मोमीन को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।









