Blog
थाना दादरी पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए 13,550 रुपये नगद व एक पासबुक बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 20.02.2026 को वादिया द्वारा थाना दादरी पर प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोर द्वारा वादिया के घर से चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0076/2026 धारा 331(4)305 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।
*कार्यवाही का विवरण-*
थाना दादरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दिनांक 22-02-2026 को लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चोरी करने वाले शातिर चोर ओमकार पुत्र विजेन्द्र को मायचा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की हुई पासबुक व चोरी के 13,550 रूपये नगद बरामद हुए है।









