Blog
थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पिस्टल 32 बोर नाजायज मय मैगजीन व 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 11.03.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा उच्चाधिकारीगण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त तरुण पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम घिटोरा थाना खेखडा जिला बागपत उम्र करीब 26 वर्ष को एस्कोर्ट कालोनी रुपवास मोड पर अंश हार्डवेयर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद पिस्टल 32 बोर नाजायज मय मैगजीन व 01 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया ।









