Blog

थाना जारचा पुलिस द्वारा डबल मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता/ गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना जारचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सैंथली में हुए डबल मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता अभियुक्त सैन्सरपाल एवं घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। जिसमें थाना जारचा पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त सैन्सरपाल वांछित था।

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 04.04.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सैंथली में हुए डबल मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता/गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सैन्सरपाल पुत्र माखन को ग्राम सैंथली से गिरफ्तार किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button