Blog
थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।
सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 01.03.2026 को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र सुखवीर को MR गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।









