Blog

थाना जारचा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कछुओं के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 16 प्रतिबंधित कछुए व 01 विक्की (मोपेड) बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 01.04.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कछुओं के साथ 01 अभियुक्त गगन पुत्र सेठपाल को समाना नहर से बुलंदशहर की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के कब्जे से 16 प्रतिबंधित कछुए, परिवहन में प्रयुक्त 01 विक्की (मोपेड) रजि0नं0- HR06AM9486 व कछुए पकड़ने का 01 जाल बरामद किया गया हैं। बरामद कछुओं को वन-विभाग की टीम बुलाकर सुपुर्द किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button