Blog

थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 10,800 रूपये नगद बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 23.03.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से 01 अभियुक्ता अंगूर जान उर्फ सोनी पत्नी राजवीर सिंह चौहान को थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन पुल के पास सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के कब्जे से चोरी के 10,800 रूपये नगद बरामद हुए है।

अभियुक्ता द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वर्ष 2025 में वैद्यजी फार्म, कस्बा सूरजपुर में चोरी की घटना के समय वह अपने पति के साथ मौके पर मौजूद थी जिसमें अभियुक्ता व उसके पति के हिस्से में 50 हजार रूपये आये थे। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0- 453/25 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।

 

Related Articles

Back to top button