थाना बिसरख पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 19.02.2026 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 01 अभियुक्त दुर्वेश कुमार बैसोया पुत्र ब्रह्मपाल सिंह को हनुमान चौराहा के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस .32 बोर, 01 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 18.02.2026 को थाना बिसरख पर एक निजी अस्पताल से घायल पुष्पेन्द्र पुत्र संतोष उम्र 18 वर्ष निवासी देव विहार कॉलोनी, लाल कुँआ, गाजियाबाद को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हो जाने के सम्बन्ध मे सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना बिसरख पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि एक सगाई समारोह के कार्यक्रम में कार्य कर रहे पुष्पेंद्र को गोली लग गई, जिस पर थाना बिसरख पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था।









