Blog

थाना जारचा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 07.02.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से मु0अ0सं0 019/26 धारा 109(1)/115(2)/352/351(2)/3(5) बीएनएस में वांछित 01 अभियुक्त बबली पुत्र नारायण को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया है।

दिनांक 04.02.2026 को वादी द्वारा थाना जारचा पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अभियुक्त बबली पुत्र नारायण के विरुद्ध गाली गलौज करते हुए वादी की माता को जान से मारने की नियत से फावड़े से वार करने जिसमें वादी की माता को चोट आने के संबन्ध में दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 019/26 धारा 109(1)/115(2)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button